नेशनल शूटिंग बॉल टूनामेंट सम्पन्न
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान एवं रिद्धि सिद्धि क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पूजा पार्क सेक्टर चार में आयोजित दो दिवसीय फर्स्ट 50 प्लस ऑल इंडिया शूटिंग बॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आई 13 टीमों ने हिस्सा लिया । उद्धघाटन समारोह गणेश पूजन और सभी खिलाड़ियों व स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 मैच हुए।

कमेटी ने शानदार प्रदर्शन करने वाली विदर्भ (महाराष्ट्र) टीम को विजेता घोषित किया वहीं दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश ब्लू रही । विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता को 11000 पुरस्कार दिया गया । संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने कहा बारिश के मौसम में भी खिलाडियों ने धैर्य और खेल भावनाओं का परिचय दिया। बेस्ट शूटर राजेश तिवारी और बंटी भाई बेस्ट डिफेंसर दिल्ली के बिट्टू भाई, बेस्ट नेटमैन उत्तर प्रदेश के सुनील त्यागी को चुना गया। प्रतियोगिता के व्यवस्था संयोजक नरेंद्र सिंह चौहान, कृष्ण गोपाल तथा संयोजन महिम जैन ने किया। इस दौरान अभिषेक रांका, घन श्याम प्रसाद शर्मा, श्री किशन पाटिल भी मौजूद रहे।
About Author
You may also like
प्रो. मंजु मांडोत ने संभाला जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति का पदभार
उदयपुर में मेयर सीट ‘जनरल’ होते ही उड़ी रातों की नींद : टिकट की जुगत, ‘गुलाबजी’ का खौफ और जेन जी का गणित!
उदयपुर : सहेलियों के संग सावन की रंगत, फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे से देखिए हरियाली अमावस्या मेले के मनमोहक रंग
चित्रांश कायस्थ सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित हुआ सावन झूमके महोत्सव
उदयपुर : फतहसागर पर हरियाली अमावस मेले में चट्टान खिसकी, 3 लोग घायल
