
नई दिल्ली। दिल्ली के मुस्तफ़ाबाद इलाक़े में शनिवार तड़के एक चार मंज़िला इमारत ढह गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त इमारत में कई लोग मौजूद थे और मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसा रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, इमारत के नीचे निर्माण कार्य चल रहा था, जो हादसे का कारण बन सकता है। एक स्थानीय निवासी ने बताया, “मैंने खुद एक लड़की को मलबे से निकालकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया था। उस वक़्त उसकी सांसें चल रही थीं।”
मृतकों में दो युवक शामिल हैं, जिनके बारे में उनके रिश्तेदार ने बताया कि वे उनके भांजे थे।
उत्तर-पूर्वी ज़िले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने जानकारी दी कि बचाव अभियान जारी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत दल युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।
प्रशासन की ओर से घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, वहीं स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है।
स्थिति पर नजर रखी जा रही है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम : दिनेश भट्ट होंगे डिप्टी मेयर, भाजपा ने लगाई अंतिम मुहर, कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं लक्ष्मीनारायण मेघवाल
श्रीमान कलेक्टर साहब एवं एसपी साहब, ज़रा इधर भी नज़र डालिए!
तस्वीरों का आईना : नए मेयर का जश्न, जज़्बात और सियासत
जहां दुनिया शारीरिक अक्षमता देखती है, हम वहां अटूट हौसला और ईश्वर का स्वरूप देखते हैं — प्रशांत अग्रवाल
डॉ. अल्पना बोहरा नारी शक्ति सम्मान से अलंकृत : अभिनेत्री मंदाकिनी ने एक्यूप्रेशर जागरूकता के लिए किया सम्मानित
