
नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र के दौरान शुक्रवार को लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन’ और ‘परिसीमन’ से जुड़े विधेयकों पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला। जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विधेयक को देश की आधी आबादी को उसका हक देने वाला ऐतिहासिक अवसर बताया, वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे सत्ता हथियाने की रणनीति करार दिया।
चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पीएम को ‘मैजिशियन’ (जादूगर) कहकर संबोधित किया, जिस पर सदन में भारी हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने कहा, “सच्चाई यह है कि जादूगर पकड़ा गया है। बालाकोट, नोटबंदी और ऑपरेशन सिंदूर का जादूगर अचानक पकड़ा गया है।”
इस बयान पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के शब्दों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह देश की जनता का अपमान है। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए और उनके इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना देश का चुनावी नक्शा बदलने की एक कोशिश है। उन्होंने इसे एससी-एसटी और ओबीसी वर्गों के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह दलितों और आदिवासियों की भागीदारी कम करने का एजेंडा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार समस्याओं से डरी हुई है और जनगणना से भाग रही है।
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी सांसदों से इस विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करने की अपील की। पीएम ने लिखा, “आप अपने घर में मां-बहन-बेटी का स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए। देश की नारी शक्ति के वंदन का यह बहुत बड़ा अवसर है। आइए मिलकर इतिहास रचें।”
बहस के दौरान डीएमके और कांग्रेस के अन्य सांसदों ने परिसीमन (Delimitation) को लेकर आशंका जताई। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसे ‘राजनीतिक नोटबंदी’ की संज्ञा देते हुए कहा कि इससे उन राज्यों का राजनीतिक महत्व कम हो जाएगा जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में सफलता पाई है।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
उदयपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 45 में सियासत का नया व्याकरण, जनता तय करे पैमाना, हम बनेंगे वैसे ही सेवक
