सीनियर सिटीजन, विधवा, विकलांग, परित्यक्ता को करना होगा पेंशन सत्यापन
उदयपुर। सरकार द्वारा प्रतिमाह मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को पेंशन सत्यापन करवाने का कार्य 31 मई के पहले ई मित्र पर करवाना होगा, अन्यथा इसके अभाव में पेंशन बंद हो जाएगी।
नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत सीनियर सिटीजन, विधवा, विकलांग, परित्यक्त आदि पेंशन पात्र लाभार्थियों को प्रतिवर्ष पेंशन सत्यापन कार्य करवाना होता है अतः सभी लाभार्थी इस वर्ष 31 मई के पहले अपनी पेंशन सत्यापन कार्य करवालेवे जिससे किसी प्रकार से पेंशन मिलने में कोई समस्या नहीं हो। यह सत्यापन का कार्य किसी भी ई मित्र संचालक द्वारा किया जा सकता है। यदि कोई लाभार्थी अपनी पेंशन सत्यापन कार्य 31 मई तक नहीं करवाएगा तो उनके खाते में पेंशन आना बंद हो जाएगी। निगम महापौर गोविंद सिंह टाक ने सभी लाभार्थियों से अपील की है की जल्द से जल्द पेंशन सत्यापन कार्य करवाकर अपनी पेंशन को जारी रखने निगम का सहयोग करें।
About Author
You may also like
बाबा श्याम के दर से घर लौटते वक्त काल के गाल में समाईं नौ जिंदगियां: कोटा-उदयपुर हाइवे पर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां उजड़ीं, पलभर की झपकी ने छीन लीं खुशियां
राजस्थान की धरती पर 80,000 करोड़ रुपए का विस्तार—हिंदुस्तान जिंक की 2.0 छलांग कैसे बदलिएगी वैश्विक धातु बाजार और राज्य के राजस्व का भूगोल
चंडीगढ़ के राजभवन से उदयपुर की धूल तक : गुलाबचंद कटारिया का वह अधिकार, जिस पर सियासत चाहे तो उंगली उठाए…
झीलों के आंचल में उतरी आस्था : जब जगदीश के दर पर महका अन्नकूट और महालक्ष्मी के नयनों में चमकी कृतज्ञता की जोत
मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रमुख समाचार
