
न्यूयॉर्क। अमेरिका के हवाई द्वीप में माउई काउंटी के जंगलों में आग लगने से से अब तक 53 लोगों की मौत हो गई। इस आग की चपेट में वहां का ऐतिहासिक शहर लहाइना आग की चपेट में आ गया। चारों ओर धुआं और लपटें दिखाई दे रही है।
अधिकृत सूत्रों के अनुसार, इस आपदा में अब तक कम से कम 1,000 लोगों की लापता होने की खबर है।
इस आग का एक वीडियो हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने अपने फ़ेसबुक पेज पर जारी किया है। फुटेज से पता चलता है कि इस आग से यह शहर खंडहर जैसा हो गया है।

उन्होंने इस आग को ‘असाधारण’ बताते हुए ‘दुखद’ बताया है। उन्होंने बताया है कि इस आग से 1,000 से अधिक इमारतों के नष्ट होने की आशंका है।
इस आग को राज्य के इतिहास में सबसे बड़ी आपदा बताया जा रहा है। आग से मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आग की भयावहता दिखाने वाला एक फोटो भी जारी किया है।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने हवाई की इस घटना को बड़ी आपदा घोषित किया है। इस एलान का अर्थ यह हुआ कि अमेरिका की संघीय सरकार राहत और बचाव के लिए धन उपलब्ध कराएगी।
हज़ारों पर्यटकों और वहाँ के स्थानीय लोगों को अस्थायी आश्रयों में पहुंचाया गया है।
About Author
You may also like
अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026: भारतीय छात्रों ने गाड़े झंडे, सभी 5 प्रतियोगियों ने जीता गोल्ड; पीएम मोदी ने दी बधाई
जब श्रद्धांजलि शब्दों से आगे बढ़कर बनेगी किसी की जिंदगी… प्रो. विजय श्रीमाली की पुण्यतिथि पर होगा महा रक्तदान शिविर
परिंदों के मसीहा की जबरदस्त कहानी : केन्या के ‘नैरोबी बर्डमैन’ रोजर्स ओलू मगुथा, जो कचरे के ढेर से प्लास्टिक चुनते हुए बचाते हैं घायल पक्षियों की जान
आंखों में उम्मीद और चेहरों पर राहत की मुस्कान : हिंदुस्तान जिंक और ममता एचआईएमसी ने आदिवासी अंचलों तक पहुंचाई स्वास्थ्य की संजीवनी
उदयपुर: एसीबी का बड़ा धमाका, संयुक्त निदेशक के लिए 30,000 रुपये की घूस लेते दलाल गिरफ्तार, अधिकारी मौके से फरार
