
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ परिसर में आयोजित “अपनों से अपनी बात” कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, मुस्कान हर राह को आसान बना देती है। उन्होंने कहा कि हमारे दिव्यांग भाई-बहन जिस जीवटता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जी रहे हैं, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उनकी मुस्कान हमें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का संदेश देती है।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से उपचार एवं पुनर्वास के लिए आए रोगियों और उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आत्मीय वातावरण में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में कई दिव्यांगजन और परिजनों ने अपनी जीवन यात्रा, संघर्ष और संस्थान से मिले सहयोग के अनुभव साझा किए।
भावुक पलों के बीच कई परिवारों ने बताया कि संस्थान ने न केवल उन्हें उपचार और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए, बल्कि जीवन में नया आत्मविश्वास भी दिया।
प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि सेवा केवल सहायता देना नहीं, बल्कि किसी के जीवन में उम्मीद जगाना है। संस्थान हर जरूरतमंद दिव्यांगजन के साथ खड़ा है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने उपस्थित रोगियों और परिजनों को भरोसा दिलाया कि संस्थान भविष्य में भी हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संस्थान की सेवाओं और मानवीय संवेदनाओं की सराहना की। पूरे आयोजन में अपनत्व, संवेदना और सकारात्मक ऊर्जा का भाव दिखाई दिया।
About Author
You may also like
वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर आए दो विनाशकारी भूकंप,10 हजार से अधिक जिंदगियां खोने का खौफ, कांप उठी धरती, मलबे में दबीं सांसें :
FIFA World Cup 2026: Debutants Cape Verde Continue Dream Run, Hold Uruguay to Thrilling 2-2 Draw
अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर इजराइल-अमेरिका में तकरार : जेडी वेंस बोले—90 लाख की आबादी वाला देश अलग-थलग, हर समस्या का हल सिर्फ जंग नहीं
हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष : उदयपुर में राष्ट्र चेतना संकल्प सभा का विराट शंखनाद, सरसंघचालक मोहन भागवत बोले—दुनिया में प्रताप की जयंती मनती है, अकबर की नहीं
दुनिया के लिए अच्छी खबर : अमेरिका और ईरान के बीच ‘शांति समझौते’ पर सहमति; इसी शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होंगे हस्ताक्षर
