
चित्तौड़गढ़। भारत तिब्बत सहयोग मंच ने अपनी संगठन संरचना को विस्तार देते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मंच की संगठन नियमावली और क्षेत्रीय संयोजक (उत्तर पश्चिम क्षेत्र) शशि प्रकाश शर्मा से विमर्श के पश्चात विरेन्द्र सिंह सोलंकी को चित्तौड़ प्रांत का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष अरविन्द कौशल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, विरेन्द्र सिंह सोलंकी को विभिन्न सामाजिक संगठनों में कार्य करने का लंबा और गहरा अनुभव प्राप्त है। उनके इस अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी है।
प्रांत अध्यक्ष अरविन्द कौशल ने उम्मीद जताई है कि सोलंकी के नेतृत्व में भारत तिब्बत सहयोग मंच के उद्देश्यों और सेवा कार्यों को गति मिलेगी। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और माना जा रहा है कि वे संगठन के विस्तार और तिब्बत मुक्ति आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जन-जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
About Author
You may also like
जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में अब्दुल का जलवा…आखिर क्यों भड़के ट्रंप?
पाकिस्तान : लाहौर के थाने में मानसिक रूप से अशक्त युवती से गैंगरेप, पहली बार पूरे थाने के 78 पुलिसकर्मी निलंबित
डिजिटल बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें (18 जुलाई 2026)
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
