चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांवलिया जी की सभा में 7200 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया, लेकिन इससे ज्यादा चर्चा मोदी के इस संदेश की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी का सीएम फेस कमल का फूल है। इसके बाद लोगों की जुबां पर वसुंधरा राजे का नाम आ गया। ज्यादातर लोगों ने वसुंधरा राजे के प्रति सहानुभूति जताई।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी को इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में उठाना पड़ेगा। मेवाड़ की सभी सीटों पर वसुंधरा राजे का अपना वर्चस्व है।
बहरहाल पीएम मोदी की सभा के बाद बीजेपी में लीडरशिप की स्थिति साफ हो गई है। फिलहाल जो भी सीएम की दौड़ में शामिल हैं, उनकी दौड़ जारी रहेगी, शायद वो और तेज गति से दौड़ने लगे। इसका नुकसान एक्सीडेंट और प्रतिस्पर्धा के रूप में उठाना पड़ सकता है।
यही वजह है कि राहुल गांधी ने राजस्थान में बीजेपी व कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बताई है ताकि यहां कांग्रेस के नेता ओवर कॉन्फिडेंस ना हो जाए।

बहरहाल यहां पीएम मोदी ने सांवलिया सेठ के दर्शन किए। पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए 1 सितंबर को आयोजित स्वच्छता मिशन को सफल बनाने को लेकर देशवासियों को धन्यवाद दिया। साथ ही राजस्थान में 7200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
यहां अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पूज्य बापू स्वच्छता, स्वावलंबन और सर्वस्पर्शी विकास के बहुत आग्रही थे। बीते 9 वर्षों में देश ने बापू के इन्हीं मूल्यों को देश ने बहुत अधिक विस्तार दिया है। आज चित्तौड़गढ़ में 7,200 करोड़ रुपये के जिन प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ हुआ है, उसमें भी इसका प्रतिबिंब है। पीएम मोदी ने कहा, ‘चित्तौड़गढ़ के पास भगवान कृष्ण को समर्पित सांवलिया सेठ मंदिर भी हम सभी की आस्था का केंद्र है। भारत सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत सांवलिया जी के मंदिर में आधुनिक सुविधाओं को जोड़ने का काम किया है। मुझे विश्वास है कि इससे सांवलिया सेठ के भक्तों की सहूलियत और बढ़ेगी।’

About Author
You may also like
लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ : उदयपुर में भाजपा की रैली, रामलाल शर्मा बोले—कांग्रेस ने 92 बार चुनी हुई सरकारें गिराकर की लोकतंत्र की हत्या
Ardha Matsyendrasana Strengthens the Adrenal Glands and Improves Digestion
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की मजबूत बढ़त, हाउस में 121 सीटों पर आगे; सीनेट में बहुमत से महज 5 सीटें दूर
तारा संस्थान वृद्धाश्रम : विश ट्री और पारिवारिक अनुबंध, बुजुर्गों की इच्छाओं का अर्थशास्त्र और नई पीढ़ी की सामाजिक पूंजी
उदयपुर नगर निगम का भव्य संकल्प : दीपावली मेले 2026 के सुव्यवस्थित संचालन के लिए 21 कमेटियों का गठन, महापौर पारस सिंघवी और संयोजक प्रमोद सामर ने तय की जवाबदेही
