
उदयपुर। अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर उदयपुर में अरावली की उपत्यकाओं के बीच स्थित प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ भगवान श्रीराम के जयकारों और शंखनाद से गूंज उठा। गौरव केन्द्र के भक्ति धाम में बिराजित आराध्यों को 101 किलो लड्डू का भोग धराया गया और राम दरबार के समक्ष अनवरत भजन-कीर्तन की प्रस्तुति हुई।
प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय आयोजनों का आरंभ रविवार को राम चरित मानस के अखण्ड पाठ से हुआ। सोमवार सुबह 9 बजे अखण्ड पाठ की पूर्णाहुति हुई और उसके बाद भजन-कीर्तन का दौर चला। इसके बाद 11 बजे से एक बजे तक अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण देखा गया। इसके लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों सहित आने वाले पर्यटक भी शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत भक्तिधाम में स्थित गणपति, श्रीनाथजी, द्वारकाधीश, चारभुजा नाथ, एकलिंगजी, सांवलिया जी, चामुंडा माता जी, केसरिया जी, राम दरबार के समक्ष 101 लड्डुओं का विशेष भोग लगाया गया और विशेष आरती की गई।
सक्सेना ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसिद्ध कलाकार शंकर शर्मा द्वारा बनाए गए छह गुना चार फीट के रामलला के चित्र का भी अनावरण किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारी व पूर्व कुलपति प्रो. बीपी शर्मा, वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट महावीर चपलोत, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के कोषाध्यक्ष अशोक पुरोहित आदि अतिथि थे।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रताप गौरव केन्द्र परिसर को ओम अंकित केसरिया पताकाओं से सजाया गया। शाम को 5100 दीयों की दीपमालिका सजाई गई। कला के अनूठे उदाहरण के रूप में दीयों से राम मंदिर का प्रतिरूप बनाया गया और दीयों से जय श्रीराम भी लिखा गया।
26 से 28 तक रहेगी शुल्क में छूट
-गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी से 28 जनवरी तक तीन दिन गौरव केन्द्र के दर्शन शुल्क में छूट रहेगी। गौरव केन्द्र के दर्शन 50 रुपये में किए जा सकेंगे।
About Author
You may also like
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
कूटनीतिक शिखर सम्मेलन: ‘विकसित भारत’ और ‘इंडोनेशिया एमास’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने दिया साझा समृद्धि का मंत्र
भारत-इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय वार्ता : पीएम मोदी का राष्ट्रपति प्रासाद में भव्य स्वागत, रक्षा, डिजिटल और स्पेस समेत कई क्षेत्रों में हुए अहम समझौते
पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले डेथ थ्रेट : मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम पर मंडराया खतरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
