पीएमएवाय-यू : मीरां ने सुनाई अपने पक्के घर की दास्तां, महिलाओं के नाम पर बन रहे मकान
जयपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) महिला सशक्तीकरण की दिशा में नया कदम साबित हो रही है। राजस्थान में 80 हजार से अधिक मकानों का निर्माण इस योजना के तहत किया जा रहा है। इसमें महिला आवेदकों को प्राथमिकता देने से 66 हजार से अधिक महिलाओं के नाम पर बने हैं। हनुमानगढ़ जिले में मीरां उन्हीं में से एक है, जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-अरबन के तहत अपने मकान का निर्माण करवाया है। अब वो और उसका परिवार बेहद खुश है।
दरअसल हनुमानगढ़ जिले में संगरिया नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाली मीरां ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने पक्के घर निर्माण का सपना देखा था। मात्र 3 फीट हाइट की इस महिला का कद भले ही छोटा है, लेकिन उसका हौसला काफी बढ़ा है। वो अकेली अपने परिवार को पाल पोस रही है। उसके कोई पुत्र नहीं है। मीरां ने काफी संघर्ष कर परिवार को आगे बढ़ाया। अपनी बेटी की शादी की तो उसे भी ससुराल में दुख ही मिला। बेटी ने अपनी मां के पास आकर मजदूरी करना शुरू कर दिया।
अकेली मां-बेटी के पास पक्का घर नहीं था। कभी खुले आसमान के नीचे तो कभी खेत में ही रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। कच्चा मकान बनाया, लेकिन बारिश और सर्दी में उन्हें कई रातें बिना सोए गुजारनी पड़ी। मीरां बताती हैं कि जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के बारे में पता चला तो उन्होंने पक्का घर निर्माण के लिए आवेदन किया।
नगर पालिका के ईओ सोहनलाल नायक ने मीरां के मकान का मौका मुआयना किया तो उनका भी दिल पसीज गया। संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्होंने मौके पर ही मीरां का मकान बनवाने की ठान ली। आवेदन स्वीकृत होने के बाद मीरां को योजना के तहत मिलने वाले डेढ़ लाख रुपए के बारे में जानकारी दी गई। शेष राशि मीरां को खुद जुटानी थी। इस पर मां-बेटी ने दिन रात मेहनत कर पैसा एकत्र किया। इधर, पीएमएवाय-यू की किश्तें जारी होती रही और मीरां ने अपने मकान का काम आगे बढ़ाया। मीरां का मकान पूरा बन चुका है, खिड़की दरवाजे लगने बाकी है। दो दिन पहले संगरिया नगर पालिका के ईओ सोहनलाल नायक और चेयरमैन सुखवीर सिंह ने अंतिम किश्त की राशि मीरां को सौंप दी। मीरां को अन्य योजनाओं का भी लाभ दिया जा रहा है। अब मीरां और उसका परिवार बेहद खुश है।
About Author
You may also like
बाबा श्याम के दर से घर लौटते वक्त काल के गाल में समाईं नौ जिंदगियां: कोटा-उदयपुर हाइवे पर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां उजड़ीं, पलभर की झपकी ने छीन लीं खुशियां
राजस्थान की धरती पर 80,000 करोड़ रुपए का विस्तार—हिंदुस्तान जिंक की 2.0 छलांग कैसे बदलिएगी वैश्विक धातु बाजार और राज्य के राजस्व का भूगोल
चंडीगढ़ के राजभवन से उदयपुर की धूल तक : गुलाबचंद कटारिया का वह अधिकार, जिस पर सियासत चाहे तो उंगली उठाए…
झीलों के आंचल में उतरी आस्था : जब जगदीश के दर पर महका अन्नकूट और महालक्ष्मी के नयनों में चमकी कृतज्ञता की जोत
मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रमुख समाचार
