फोटो : कमल कुमावत
उदयपुर। महावीर जयंती पर उदयपुर में सकल जैन समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शहर में भगवान महावीर स्वामी का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव गाजे बाजे के साथ मनाया गया। शहर में शोभायात्रा निकली। पुरुष और महिलाएं नाचते-झूमते चले। शोभायात्रा में भगवान महावीर के जीवन और आदर्शों से जुड़ी झांकियां सजी थीं।

महिलाओं के एक समूह के हाथों में 26 अप्रैल को मतदान का संदेश देने वाली तख्तियां थींं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंग की छतरियां थामे पुरुष एकता का संदेश दे रहे थे। यहां हर कोई भजनों की धुन पर थिरकते हुए और भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहा था।

इसके अलावा एक वाहन में विभिन्न तरह के पौधों की झाकियों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इससे पहले सुबह शहर में विभिन्न जगहों पर प्रभात फेरी निकाली गई।









About Author
You may also like
छह लाख श्रद्धालुओं ने किया गिरि प्रदक्षिणा का संकल्प, नारियल से पट गया थोलि पवंचा
अहमदाबाद में पकड़ी गई हाइब्रिड मारिजुआना की खेप के तार उदयपुर से जुड़े, गुजरात पुलिस की रडार पर राजस्थान का नेटवर्क
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में घिरे मेयर पारस सिंघवी : 272 भूखंड घोटाले से लेकर टूटी सड़कों पर बेबाकी से दिए जवाब, कहा— बीजेपी-संघ विचारधारा का व्यक्ति बेईमान नहीं हो सकता
