छह लाख श्रद्धालुओं ने किया गिरि प्रदक्षिणा का संकल्प, नारियल से पट गया थोलि पवंचा

विशाखापत्तनम। आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा विशाखापत्तनम में देखने को मिला, जहां सिंहाचलम की वार्षिक 32 किलोमीटर लंबी गिरि प्रदक्षिणा में करीब छह लाख श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यात्रा शुरू होने से पहले थोलि पवंचा के पास श्रद्धालुओं ने पारंपरिक अनुष्ठान के तहत बड़ी संख्या में नारियल फोड़े। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र नारियल के ढेर से पट गया।

सिंहाचलम की पहाड़ियों की परिक्रमा करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंचे। यात्रा से पहले धार्मिक परंपरा के अनुसार नारियल अर्पित कर भक्तों ने भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की।

तस्वीर में नारियल का विशाल ढेर और उसके बीच से गुजरते श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन की भव्यता को बयां कर रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के चलते आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

फोटो : वी राजू द हिंदू

(Visited 52 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply