घट स्थापना के साथ त्रिदिवसीय ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम

नारी सशक्तिकरण से ही देश की प्रगति संभव : सेवक प्रशांत भैया
उदयपुर।  नारायण सेवा संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय बड़ी लोयरा स्थित हाड़ासभागार में आयोजित तीन दिवसीय ‘अपनों से अपनी बात एवं दिव्यांगजन वार्ता’ कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ।  
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने व्यास मंच से देशभर से आये दिव्यांगों की समस्याएं सुनी तथा संस्थान से ऑपरेशन, कैलिपर्स, कृत्रिम अंग, सिलाई,मोबाईल, कम्प्यूटर प्रशिक्षण और सामूहिक विवाह कर लाभान्वित हुए 60 दिव्यांगों का परिचय लिया।  दिव्यांगों के आत्मनिर्भर बनकर परिवार का सम्बल बनने की प्रेरणादायी कहानियों से सकलांग लोगों व समाज को सीख लेने की अपील की।  
अग्रवाल ने नवरात्रि के प्रथम दिवस पर माँ के नौ रूपों की महिमा बताते हुए सम्पूर्ण देश से महिलाओं के सम्मान पर जोर दिया। हमारी बहिन-बेटियाँ भय नहीं अपितु गर्व का अहसास करें, ऐसा वातावरण बनाने के लिए हर व्यक्ति को भूमिका निभाने का आग्रह करते हुए कहा नारी सशक्तिकरण के लिए समाज को एकजुट होना चाहिए।


उन्होंने कहा घट स्थापना के अवसर पर दिव्यांग रोगियों को माँ की आराधना के लिए प्रेरित करने के लिए संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में हिरण मगरी स्थित संस्थान परिसर में माता जी विराजित की गई है।विधि विधान से माँ दुर्गा का आहवान किया गया।  दिव्यांगों व परिजनों को आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। पंडित उपेंद्र शास्त्री ने माँ का विधि विधान पूर्वक स्थापना कर आरती की।

(Visited 33 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply