लावारिस अवस्था में मिली स्कॉर्पियो गाड़ी से 458 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्त व दो नंबर प्लेट जब्त

उदयपुर। थाना डबोक पुलिस की टीम ने लावारिस अवस्था में खड़ी बिना नंबरी स्कॉर्पियो गाड़ी से 458 किलो 280 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्त एवं दो नंबर प्लेट जप्त की है। जप्त डोडा पोस्त की कीमत करीब 10 लाख रुपए है।
एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रियंका व सीओ मनीष कुमार आईपीएस के सुपरविजन एवं एसएचओ डबोक चैल सिंह के नेतृत्व में टीम रविवार को आसूचना के आधार पर गांव ओडवाडिया पहुंची।
जहां टीम को एक बिना नंबरी स्कॉर्पियो लावारिस अवस्था में मिली। तलाशी लेने पर गाड़ी में रखे कुल 22 कट्टों में 458 किलो 280 ग्राम अवैध अफीम डोडा पोस्त व दो नंबर प्लेट मिली। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया जा रहा है।
————-

(Visited 109 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply