अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से ट्रैवलर बस में सवार होकर वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे।
हादसा उस समय हुआ जब हाईवे पर ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही मिनी बस उससे टकरा गई। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में जिन सात लोगों की मौत हुई है, वे सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।
पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि चार लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अंबाला के पड़ाव थाने के एसएचओ दिलीप ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार अभी तक इस हादसे में सात की मौत हो चुकी है और कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। ज्यादा गंभीर रूप से घायल लोगों को बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि कुछ घायलों का इलाज सिविल अस्पताल और निजी अस्पताल में चल रहा है।
हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायल हाईवे पर ही इधर-उधर गिर गए जबकि कुछ घायल बस में ही फंसे थे। राहगीरों ने चीख पुकार सुनकर घायलों को निकाला और पुलिस की मदद से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, सभी लोग 23 मई को देर शाम वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे और मोहड़ा के पास यह हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
About Author
You may also like
-
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 10वीं बोर्ड में दबदबा, तीर्थ हुम्मड़ ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप
-
उदयपुर की बेटियों का सेंट मेरीज परचम : 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत सफलता के साथ रचा इतिहास, 99% अंकों के साथ श्रिया शर्मा का शहर में दूसरा स्थान
-
ईरान-अमेरिका तनाव : शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर बैठक की तैयारी, वैश्विक बाजारों में लौटी रौनक
-
सोजतिया : नीरजा मोदी स्कूल का 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, तेजस घग्गर 96.2% अंक के साथ स्कूल टॉपर, किनीशा श्रीमाली ने हासिल किए 95% अंक
-
बिहार में भाजपा युग का उदय : सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; राबड़ी सरकार के युवा मंत्री से सीएम तक का सफर