बाड़मेर जिले में डीएसटी व थाना ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई
जयपुर/बाड़मेर। बाड़मेर जिले की डीएसटी व थाना ग्रामीण पुलिस ने गुजरात से टैक्सी कार किराए पर लाकर थाना क्षेत्र में चालक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात का खुलासा किया है। इस वारदात के आरोपी अचलाराम उर्फ अशोक जाट पुत्र लिछाराम व उसके भाई मगाराम जाट निवासी असाडा की बैरी थाना ग्रामीण को गिरफ्तार कर दो साथी नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी कुश यादव ने रिपोर्ट दी कि वह अहमदाबाद में टैक्सी चलाता है। 8 मई को तीन युवक 5 दिन की ट्रिप की कहकर किराए पर चलने को कहा। जिसमें से एक ने अपनी आईडी अचलाराम निवासी थाना ग्रामीण की दी। 9 मई की सुबह वे जब दांता गांव के पास पहुंचे तो तीनों ने लघु शंका की कहकर टैक्सी रूकवाई और जान से मारने की धमकी देते हुए टैक्सी लूटकर भाग गए।
एसपी मीना ने बताया कि वारदात को गम्भीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस व सीओ रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन एवं प्रभारी थाना ग्रामीण विक्रम सिंह एसआई व डीएसटी प्रभारी अमीन खान के नेतृत्व में गठित की गई विशेष टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहायता से मुलजिम अचलाराम व उसके भाई मगाराम को गिरफ्तार कर लूटी गई कार बरामद की गई।
पूछताछ में इन्होंने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ मिलकर टैक्सी कार लूटना स्वीकार किया। इस पर दोनों नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया। मामले में आरोपियों से अग्रिम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।
————–
About Author
You may also like
शिक्षा, अध्यात्म और संस्कृति के सच्चे प्रहरी : डॉ. प्रदीप कुमावत को श्री गुरु एवं ‘मालव राज अलंकरण’ से सम्मान
उदयपुर नगर निगम : दिनेश भट्ट होंगे डिप्टी मेयर, भाजपा ने लगाई अंतिम मुहर, कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं लक्ष्मीनारायण मेघवाल
श्रीमान कलेक्टर साहब एवं एसपी साहब, ज़रा इधर भी नज़र डालिए!
तस्वीरों का आईना : नए मेयर का जश्न, जज़्बात और सियासत
जहां दुनिया शारीरिक अक्षमता देखती है, हम वहां अटूट हौसला और ईश्वर का स्वरूप देखते हैं — प्रशांत अग्रवाल
