नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में अब बीजेपी बैकफुट पर दिखाई दे रही है। इसकी बड़ी वजह यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह विपक्ष के हर वार पर पलटवार कर रहे हैं। स्पष्टीकरण दे रहे हैं। इन हमलों के बीच बीजेपी के नेता अपनी ही सरकार के कार्यों को भूल कर पूरा ध्यान विपक्षी के हमलों पर दे रहे हैं।
तिहाड़ से छूट कर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी और शाह पर दो हमले किए हैं। पहला हमला तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह करार दिया। वहीं दूसरा हमला मोदी और शाह पर बोला। केजरीवाल ने कहा कि इन चुनावों के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे वो अमित शाह को पीएम बनाने वाले हैं। क्योंकि अगले साल वे 75 के हो जाएंगे। उन्होंने ही 75 पार का फार्मूला 2014 के चुनाव में निकाला और लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को घर बैठा दिया।
अब वे इस बार अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। अगर मोदी जीते तो अगले दो महीने में यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को हटा देंगे।
बहरहाल हैदराबाद में मीडिया के सवाल के जवाब अमित शाह ने केजरीवाल के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं। वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं और आगे भी वे ही नेतृत्व करेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कोई दुविधा नहीं है। यह प्रॉब्लम इंडिया गठबंधन की है।
इसके अलावा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कांग्रेस के हमलों का जवाब दे रहे हैं। यही नहीं वे कांग्रेस के नेताओं के बयानों को अपने भाषण में शामिल कर रहे हैं। उन्हीं पर हमला बोल रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि पिछले कुछ दिनों ने बीजेपी नेताओं के भाषण से लाभार्थी शब्द गायब हो गया हैं।
About Author
You may also like
युवा इंजीनियर्स के दम पर हिंदुस्तान जिंक गढ़ रहा देश के माइनिंग सेक्टर का भविष्य
भीगी पलकें, थम गई सांसें : हर आंख में आंसू थे जब महासतिया की 425 साल पुरानी छतरियों के बीच हमेशा के लिए सो गईं मां… मुखाग्नि देते टूट पड़े लक्ष्यराज
उदयपुर नगर निगम महापौर चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 16 सितंबर से शुरू होंगे नामांकन
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की विजयाराज कुमारी के देवलोकगमन से लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद अब मां का साया भी छूटा
उदयपुर नगर निगम चुनाव: जो जीता वो ही सिकंदर… फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे में कैद प्रत्याशियों और समर्थकों के चेहरे, पढ़िए कौन कितना खुश और क्यों
