उदयपुर। उदयपुर जिले की थाना टीडी पुलिस ने नेशनल हाईवे एवं घरों के बाहर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दिनेश पुत्र पेमा जी, प्रेम पुत्र भंवर एवं सुरेश पुत्र खेमा जी थाना नाई क्षेत्र के डोडावली निवासी हैं।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि 5 अप्रैल को थाना टीडी क्षेत्र स्थित नवीन पब्लिक स्कूल के संचालक रामलाल द्वारा रिपोर्ट दी गई कि उसकी स्कूल की तीन बसों से अलग-अलग समय में डीजल चोरी किया गया है। 1 अप्रैल की रात भी करीब 300 लीटर डीजल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
एसपी गोयल ने बताया कि मामले के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा व सीओ गजेंद्र सिंह राव के सुपरविजन एवं एसएचओ फैली राम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से आरोपी दिनेश, प्रेम और सुरेश को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।
इन्होंने पूछताछ में बताया कि रात के समय ये अलग-अलग वाहन लेकर नेशनल हाईवे और सुने मकान के बाहर खड़े वाहनों से डीजल चोरी किया करते हैं। थाना पुलिस की टीम इनसे अन्य वारदातों और साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।
—————
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दर्शनार्थ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दिल के विशेषज्ञ डॉ. एसके कौशिक : धड़कनों की सरगम, विज्ञान की रोशनी और उदयपुर का गौरव
जयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने उदयपुर संभाग के लिए पंचायत अधिवक्ताओं की सूची की जारी…यहां देखिए
