
उदयपुर। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत व प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की नई दिल्ली में मुलाकात हुई। सांसद रावत ने प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देते हुए शुभकानाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी एक बार फिर पूरी तरह संगठित होकर मजबूती से उभरेगी। मुलाकात के दौरान भीलवाड़ा सांसद व प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ राज्यसभा के सांसद भी हैं। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, महामंत्री अग्रवाल व सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के बीच हुई बैठक भी हुई। जिसमें दक्षिणी राजस्थान व टीएसपी क्षेत्र में पार्टी की स्थिति पर गंभीरता से चर्चा भी हुई। सांसद रावत ने मेवाड़- वागड़ के मुद्दों से अवगत कराते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में धरियावद व आसपुर विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह भाजपा एक बार फिर मजबूत होकर उभरी है, उससे पार्टी कार्यकर्त्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इस जनजाति अंचल में सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता एकजुट होकर आपस में समन्वय रखते हुए कार्य करें तो एक बार फिर पूरे क्षेत्र में भाजपा का वर्चस्व कायम हो जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि टीएसपी क्षेत्र में पार्टी को पुनः स्थापित करने के लिए सभी नेताओं के साथ मिल बैठ कर नए सिरे से कार्य योजना तैयार करेंगे। बेहतर रणनीति के साथ उपचुनाव में उतरेंगे।
About Author
You may also like
बड़े अस्पताल में इमरजेंसी के बेजान दरवाजे और इंसानियत की धड़कन : परदे के पीछे का दर्द
झीलों के शहर में प्यास की नौटंकी और सड़े हुए पाइप
जयपुर में राडो की ढाई करोड़ की सनसनीखेज डकैती!
उदयपुर रिश्वतकांड में एएसपी की जासूसी और आईफोन के राज
सस्टेनेबिलिटी का वैश्विक मानक : हिन्दुस्तान जिंक का यशद भवन कॉर्पोरेट एक्सीलेंस और LEED प्लेटिनम रेटिंग से पुनः अलंकृत
