
बॉलीवुड की दमदार अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि उनके घर में 32 साल तक कर्फ्यू लगा हुआ था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक खास इंसान के लिए कई बार घर के सख्त नियमों को तोड़ा।
मां की पाबंदियों के बीच चला कर्फ्यू
सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके घर में रात 1:30 बजे का कर्फ्यू था, जिसे उनकी मां पूनम सिन्हा ने लागू कर रखा था। उनकी मां चाहती थीं कि सोनाक्षी सुरक्षित रहें और रात में ज्यादा बाहर न घूमें। यही वजह थी कि 32 साल तक वह इस कर्फ्यू का पालन करती रहीं।
‘रामायण’ के किले में कैद थीं सोनाक्षी
सोनाक्षी ने खुलासा किया कि वह मुंबई के रामायण बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर रहती थीं, जबकि उनके माता-पिता 5वीं मंजिल पर। हालांकि, उनके घर के टेलीफोन ऑपरेटर झा जी की वजह से उनकी हर हरकत की खबर उनके माता-पिता को लग जाती थी। जैसे ही उनकी कार अंदर आती, झा जी तुरंत फोन करके कहते— “बेबी आ गई है!” इस वजह से सोनाक्षी चाहकर भी घर में बिना किसी को बताए नहीं घुस पाती थीं।
इस खास इंसान के लिए तोड़े नियम
सोनाक्षी ने आगे बताया कि उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और अब पति जहीर इकबाल के लिए कई बार घर के नियम तोड़े। सोनाक्षी कहती हैं, “मुझे नाइट आउट करने की इजाजत नहीं थी और इसका सबसे बड़ा मसला जहीर के साथ था। ऐसे में मैंने कई बार कर्फ्यू तोड़ा, लेकिन हर बार पकड़ी गई और डांट भी खानी पड़ी।”

लंबे समय तक सुर्खियों में रही थी शादी
बता दें कि जून 2024 में सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। इस अनाउंसमेंट के बाद वह लंबे समय तक चर्चा में बनी रहीं। अब शादी के बाद सोनाक्षी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को एंजॉय कर रही हैं।
About Author
You may also like
यमुना जल समझौता राजस्थान के लिए ऐतिहासिक क्षण, शेखावाटी क्षेत्र को अब मिल सकेगा यमुना का पानी
राजस्थान हलचल : अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जयपुर में परीक्षा केंद्र पर तोड़फोड़ और रिश्वतखोर JEN गिरफ्तार
हिंदुस्तान जिंक के 60 साल पूरे : उत्पादन को 2 एमटीपीए तक दोगुना करने का लक्ष्य, अगले 5 वर्षों में होगा 40,000-50,000 करोड़ का बड़ा निवेश
उदयपुर : प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण कर पहाड़ी पर बेरहमी से हत्या, महिला सहित 4 लोग डिटेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा
