उदयपुर। भारतीय सशस्त्र बल के चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। डॉ. लक्ष्यराज सिंह और जनरल अनिल चौहान के बीच करीब आधे घंटे तक विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जनरल चौहान ने कहा कि वे मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान से बेहद प्रभावित हैं, जिससे उन्हें जीवंत प्रेरणा और जज़्बा मिलता है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने जनरल चौहान को उदयपुर आने का आमंत्रण दिया।
About Author
You may also like
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से यौन उत्पीड़न के आरोप पर घमासान : प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को घेरा
एशियाड के मैदान पर तिरंगे का स्वर्णिम परचम: भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से रौंदकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड, अभिषेक और तिलक की आतिशी पारियों ने ढाया कहर
गुलाब बाग : शहर की धड़कनों में महकती यादें, उम्र की शाम और एक वादा, मेयर-डिप्टी मेयर व पार्षदों का सम्मान
34 हज़ार फीट पर भारतीय संस्कार और शौर्य : जब कैप्टन स्मित के अदम्य साहस के आगे नतमस्तक हुई दुनिया
उदयसागर की छाती पर पांच साल का शाही अट्टहास
