उदयपुर। डॉ हरप्रीत सिंह गत 22 वर्षों से अस्थि रोग विशेषज्ञ होने का विशाल अनुभव है। पिछले 15वर्षों गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देते आये हैं और साथ ही अस्थि रोग के विभागाध्यक्ष रहे। इसी माह में आपने गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मेडिकल सुप्रीनटेनडेंट का पदभार संभाला है।
इस अवसर पर गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल, डीन डॉ. संगीता गुप्ता व स्टाफ मौजूद था।
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दक्षिण राजस्थान का क्वाटरनरी केयर सेंटर है साथ ही मेडिकल इंस्टिट्यूट है जहां ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज व सुपर स्पेशलाईज़ेशन कोर्सेज की भी शिक्षा दी जाती है। डॉ. हरप्रीत ने बताया की गीतांजली मेडिकल एंड हॉस्पिटल का विज़न है की सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा एवं शिक्षण संसथान के रूप स्थापित करें।
उन्होंने यह भी बताया की गीतांजली हॉस्पिटल राजस्थान में राज्य सरकार द्वारा मुहैया गयी सभी योजनाओं के साथ कंधे से कंधे मिलाकर भागीदारी निभा रहा है। साथ ही पूरे प्रयासों के साथ यहाँ आने वाले प्रत्येक रोगी को विश्वस्तरीय सेवाएं देने के लिए तत्पर हैं।
About Author
You may also like
पर्दे के पीछे का उदयपुर : जब हर चौखट पर सजता है दरबारे-खास और किरदार बदलते हैं नकाब
उदयपुर नगर निगम चुनाव का सूक्ष्म चुनावी विश्लेषण : 80 वार्डों में 41 सीटों पर बगावत और बहुकोणीय जंग
वार्ड 45 में रोड शो और चुनावी मंथन : क्या दिनेश भट्ट का संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व बनेगा वार्ड के विकास की धुरी?
वार्ड-33 के प्रत्याशी जतिन श्रीमाली की कलम से
वार्ड 72 में निकली नरेश वैष्णव की पदयात्रा : भाजपा प्रत्याशी ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, विकास को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
