उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को अब कपड़ा कंपनी अरविंद लिमिटेड ने अपने प्राइमांटे लक्ज़री फैब्रिक्स का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
अरविंद लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक कुलीन लालभाई का कहना है कि प्राइमांटे अरविंद परिवार डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वहीं लक्ष्यराज सिंह ने प्राइमांटे अरविंद समूह का आभार व्यक्त किया है।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह का कहना है कि विषेश उत्सवों-पर्वों-त्यौहारों पर श्रेष्ठ परिधानों को पहनने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। परिधान काफी हद तक व्यक्ति के व्यक्तित्व को भी प्रस्तुत करने में सहायक माने जाते हैं इसीलिए समाज के हर वर्ग में अच्छे परिधानों का विशेष महत्व है।
इससे पहले गत 14 फरवरी 2024 को डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को टाटा समूह की देश की प्रतिष्ठित होटल श्रृंखला ताज समूह ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। बता दें, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, जिन्हें बतौर होटेलियर लंबा अनुभव प्राप्त है और लंबे समय से समाज सेवा में विषेश सक्रिय हैं।
About Author
You may also like
-
उदयपुर : विक्रमोत्सव’ के साथ 20 मार्च को मनेगा भारतीय नववर्ष, डॉ. प्रदीप कुमावत ने फूंका तैयारियों का शंखनाद
-
विद्या भवन शिक्षक महाविद्यालय में 6 दिवसीय SUPW शिविर : समाज सेवा और रचनात्मकता का दिखा संगम
-
जब बेजुबान की दस्तक बनी जिंदगी की पुकार : दर्द से तड़पते पक्षी ने खुद अस्पताल पहुंचकर मांगी मदद
-
भिवाड़ी की वो काली सुबह : जहां धुएं के गुबार में दफन हो गईं सात परिवारों की खुशियां, कंकाल बने अपनों को थैलियों में बटोरता दिखा प्रशासन
-
जमीअतुल कुरैश की राष्ट्रीय कांफ्रेंस में जुटे देशभर के स्कॉलर्स : विभिन्न क्षेत्रों की ख्याति प्राप्त प्रतिभाओं को किया सम्मानित