हिन्दुस्तान जिंक समर्थित घाटावाली माताजी FPC का टर्नओवर 3.03 करोड़ रुपए, ताज ग्रुप से गौअम का B2B टाई-अप

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) के सीएसआर और बायफ (BAIF) द्वारा संचालित ‘समाधान’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत समर्थित घाटावाली माताजी किसान उत्पादक कंपनी (FPC) ने ग्रामीण कृषि व्यवसाय और महिला नेतृत्व वाले उद्यम मॉडल में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹3.03 करोड़ का वार्षिक टर्नओवर और ₹16.02 लाख का शुद्ध लाभ (PAT) दर्ज किया। इसकी घोषणा कंपनी की वार्षिक आम सभा (AGM) के दौरान की गई।
वित्तीय एवं परिचालन हाइलाइट्स
राजस्व एवं मुनाफा: वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने ₹3.03 करोड़ के राजस्व के साथ ₹16.02 लाख का शुद्ध लाभ कमाया।
चार वर्षों में छह गुना वृद्धि: पिछले चार वर्षों में संस्था का कुल कारोबार लगभग छह गुना बढ़ा है, वहीं शेयरधारकों के शेयर मूल्य में करीब तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है।
FY 2026-27 का आउटलुक: प्रबंधन ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ₹3.78 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य निर्धारित किया है।
महिला-संचालित गवर्नेंस एवं शेयरधारिता
कंपनी का नेटवर्क 16 गांवों में फैले 1,291 शेयरधारकों तक पहुंच चुका है। संस्था के संगठनात्मक ढांचे की सबसे मजबूत कड़ी इसका विविधता मॉडल है, जहां कुल शेयरधारकों में लगभग 70 प्रतिशत हिस्सेदारी महिला शेयरधारकों की है।
‘गौअम’ ब्रांड और ताज ग्रुप से B2B पार्टनरशिप
संस्था अपने डेयरी पोर्टफोलियो का विपणन ‘गौअम’ ब्रांड के तहत कर रही है, जिसमें पनीर, दही और प्रीमियम देसी घी प्रमुख हैं।
मार्केट लिंकेज को मजबूत करते हुए कंपनी ने हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के दिग्गज ताज ग्रुप (Taj Group) के साथ रणनीतिक व्यावसायिक गठजोड़ (Institutional Tie-up) किया है। इस साझेदारी से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और उत्पादकों को सीधे प्रीमियम बाजार व बेहतर मार्जिन मिल रहा है।
गवर्नेंस एवं संस्थागत उपस्थिति
AGM में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक सुधीर वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किसानों को सरकारी अनुदान, कल्याणकारी योजनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी तथा योजना नियमावली का वितरण किया।
इस अवसर पर बायफ के रीजनल डायरेक्टर सुरेंद्र वरडिया, हिन्दुस्तान जिंक (देबारी) की सीएसआर हेड रुचिका चावला, बायफ के स्टेट हेड पवन पाटीदार, कृषि विभाग की सहायक निदेशक सीमा झगड़ावत सहित बोर्ड सदस्य और बड़ी संख्या में शेयरधारक मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply