
मुंबई। ‘लहंगा’, ‘पराडा’ और ‘बॉस’ जैसे सुपरहिट गानों से मशहूर हुए पंजाबी गायक जस मानक ने अपनी मंगेतर कोमल तंवर के साथ सगाई की घोषणा कर दी है। दोनों ने एक निजी समारोह में सगाई की, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से बधाई देने का सिलसिला जारी है।
जस मानक की मंगेतर कोमल तंवर पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर 35 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स वाली कोमल अक्सर फैशन से जुड़े कंटेंट साझा करती हैं। दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं, जिसके चलते उनके रिश्ते की शुरुआत को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं थी। जस ने जून में अपने स्नैपचैट पर प्रपोजल की तस्वीर शेयर कर ‘शी सेड यस’ लिखकर रिश्ते का पहला संकेत दिया था, जिसके बाद 27 जून को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया।
सगाई के निजी समारोह में दोनों का पारंपरिक और खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। तस्वीरों में कोमल सेज-ग्रीन रंग के शरारा सूट और दूसरे लुक में वाइन-रेड लहंगे में नजर आईं, वहीं जस मानक ऑफ-व्हाइट कुर्ता-पायजामा और वाइन-रेड नेहरू जैकेट में दिखाई दिए। तस्वीरों के साथ दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया, जिस पर फैंस ने दिल खोलकर प्यार बरसाया और इस नई शुरुआत के लिए जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक की पहल से विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं, ओडवाडिया स्कूल में खेल मैदान विकास व चारदीवारी कार्य का भूमि पूजन
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
