
नई दिल्ली।
राज्यसभा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने मोजो स्टोरी के कार्यक्रम ‘वी द वीमेन’ में शिरकत करते हुए अपनी नातिन नव्या, पैपराज़ी, करियर और पति अमिताभ बच्चन के साथ रिश्तों पर खुलकर बात की।
“नव्या की शादी की अभी ज़रूरत नहीं”
नव्या नवेली नंदा की शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर जया बच्चन ने साफ़ कहा कि वे नहीं चाहतीं कि नव्या जल्द शादी करे।
उन्होंने कहा—“नव्या जल्द 28 साल की होने वाली है। आज के बच्चे ज़्यादा स्मार्ट हैं, वे हमें आउटस्मार्ट कर सकते हैं। मैं अब उसे सलाह देने के लिए बहुत बुजुर्ग हो चुकी हूं।”
पैपराज़ी पर नाराज़गी: “इनकी शिक्षा क्या है?”
पैपराज़ी के साथ अपने अक्सर विवादों पर जया बच्चन ने कहा कि उनका मीडिया से रिश्ता अच्छा है लेकिन पैपराज़ी से बिल्कुल नहीं।
उन्होंने टिप्पणी की—“हाथ में मोबाइल लेकर ये सोचते हैं कि फोटो ले लेंगे। ये लोग कौन हैं? क्या इनकी ट्रेनिंग है? मैं एक पत्रकार की बेटी हूं, इसलिए मीडिया का सम्मान करती हूं।”
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बारे में उन्होंने साफ़ कहा कि उन्हें कोई परवाह नहीं।
क्यों की थी अमिताभ से शादी?
पति अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए जया बच्चन ने कहा कि उनका अनुशासन और व्यक्तित्व ही उनकी शादी की सबसे बड़ी वजह था।
उन्होंने कहा—“अमित जी बोलते कम हैं, लेकिन सही वक्त पर सही बात कहना उन्हें आता है। यही उनका व्यक्तित्व मुझे आकर्षित करता है, इसलिए मैंने उनसे शादी की।”
राजनीति में एंट्री और परिवार की चिंता
जया बच्चन ने बताया कि जब वे राजनीति में आईं तो परिवार घबराया हुआ था—
“उन्हें डर था कि मैं कुछ भी बोल दूंगी, जबकि अमित जी के राजनीति में आने पर मैंने उनका पूरा समर्थन किया था।”
करियर छोड़ने और वापसी की कहानी
जया ने बताया कि एक समय पर उन्हें केवल एक ही तरह के रोल मिल रहे थे, और बेटी श्वेता के कहने पर उन्होंने धीरे-धीरे अभिनय से दूरी बना ली।
उन्होंने कहा—
“जब श्वेता की शादी के बाद मैं अकेली हुई तो बेहद परेशान रही। उसी दौरान गोविंद निहलानी ने ‘हज़ार चौरासी की मां’ की पेशकश की और मैं वापस एक्टिंग में लौट आई।”
About Author
You may also like
परदे के पीछे : पांचवीं बार का जनमत, शहर की धड़कन और नगर निगम का शोमैन, क्या पारस सिंघवी के दौर में बदलेगा दीपावली मेले का अंदाज़?
परदे के पीछे : खाकी का रौब, न्याय की ज़िद और आधी रात का समझौता, उदयपुर में सवीना सीआई प्रकरण का पटाक्षेप
उदयसागर की छाती पर कंक्रीट का खंजर और आतिशबाजी का क्रूर जश्न : एक ऐतिहासिक झील के विलाप पर कॉरपोरेट मुनाफे की दिवाली
उदयपुर कलेक्ट्रेट पर दोतरफा संग्राम : न्याय की चौखट पर अड़े वकील तो जहरीले धुएं के खिलाफ सड़कों पर उतरे आईआईएम व दीनदयाल नगर के बाशिंदे
जब रक्षक पर उठे सवाल तो कानून के पहरुओं ने खोला मोर्चा : सवीना थाने में गूंजा वकीलों का आक्रोश, सीआई को हटाने की मांग पर तीन घंटे चला संग्राम
