उदयपुर। यूनाइटेड होटेलिएर्स ऑफ उदयपुर सोसायटी के तत्वावधान में वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पर “Legends of Tourism Awards 2023” का अपनी तरह के पहले सम्मान समारोह का अयोजन होटल रघु महल के सभागार में हुआ।

सोसायटी के अध्यक्ष यूबी श्रीवास्तव, सचिव रूपम सरकार, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार एवम ट्रेजरार उज्जवल मेनारिया ने बताया की इस सम्मान समारोह में होटल्स एवम टूरिज्म से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए विभिन्न वर्गो के कार्य करने वाले वरिष्ठ सदस्यों को उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि शिखा सक्सेना ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन राजस्थान में पहली बार हुआ है जिसमे टूरिज्म से जुड़े होटल,ट्रैवल एजेंसी, टूरिस्ट गाइड्स, बस सर्विसेज, राजस्थानी लोक कलाओं के प्रोत्साहक, टैक्सी सर्विसेज, ऑटो चालक, रेलवे स्टेशन कुली, हेंदिकराफ्ट्स , मिनियाचेर पेंटिंग्स, रेस्टोरेंट आदि वर्गो को ऐसे मंच पर सम्मानित किया है।
About Author
You may also like
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
विश्व युद्ध का खतरा टला! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होने वाले नए हमले रोके, बोले- डील पक्की, जल्द होगी घोषणा
