
उदयपुर। विशेष बच्चों के लिए आयोजित दो दिवसीय म्यूरल आर्ट कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। अभिलाषा विद्यालय के स्पेशल विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया तथा इस कला की बारीकियां जानी।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि म्यूरल कैंप में आए वरिष्ठ चित्रकार रवींद्रन एवं अनिल द्वारा इस कला की बारीकियां सिखाई गई और जिज्ञासु विद्यार्थियों द्वारा गणेश जी का चित्र बनाया गया।

इस कार्यशाला में कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हॉवर्ड बिजनेस स्कूल के विक्रम शर्मा एवं मिस सूफी उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी प्रशंसा की तथा साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन सिद्धांत भटनागर ने किया।
About Author
You may also like
जावर माता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की एजीएम : 1865 शेयरधारकों के साथ 27.27 लाख का वार्षिक कारोबार, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए आधुनिक तकनीक पर जोर
हिंदुस्तान जिंक का बड़ा कीर्तिमान: FY26 में जोड़े 3.2 करोड़ टन अयस्क संसाधन; एक्सप्लोरेशन की सफलता दर 88% पार
युवा इंजीनियर्स के दम पर हिंदुस्तान जिंक गढ़ रहा देश के माइनिंग सेक्टर का भविष्य
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की विजयाराज कुमारी के देवलोकगमन से लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद अब मां का साया भी छूटा
पंजाबी सिंगर जस मानक ने फैशन डिजाइनर कोमल तंवर से की सगाई: सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर दी जानकारी
