
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर परिणीति चोपड़ा अब व्लॉगिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इसकी घोषणा की।
वीडियो में परिणीति एयरपोर्ट पर कैमरे के साथ नजर आ रही हैं और कह रही हैं, “मैं अपने दूसरे सफर के लिए तैयार हूं दोस्तों।” कैप्शन में उन्होंने लिखा, “ऑफिशियली मेरा पहला ट्रैवल व्लॉग आने को तैयार है।”
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं परिणीति
परिणीति चोपड़ा अक्सर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े खास पल सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति और सांसद राघव चड्ढा के साथ एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह अपनी मां रीना चोपड़ा द्वारा उनकी शादी की सालगिरह पर दिए गए तोहफे को दिखा रही थीं।
प्यार का अनमोल तोहफा
यह तोहफा रीना चोपड़ा की एक विशेष पेंटिंग थी, जो परिणीति और राघव की सगाई के पल को दर्शाती है। इस पोस्ट में परिणीति ने लिखा, “देवियों और सज्जनों, मेरी मां ग्रेट आर्टिस्ट हैं। यह पेंटिंग हमारे लिए कला से बढ़कर हमारे प्यार का आईना है।”
राघव चड्ढा ने भी इस तोहफे के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा, “अब हम सभी जान चुके हैं कि परी में आर्टिस्ट वाले जीन कहां से आए हैं। यह तोहफा हमारे लिए खास है।”
रीना चोपड़ा ने इस पर जवाब दिया कि यह पेंटिंग उनके लिए भावनाओं से भरी एक खास कृति थी।
परिणीति-राघव की जोड़ी
परिणीति और राघव चड्ढा 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे। उनकी जोड़ी न सिर्फ राजनीति और सिनेमा की दुनिया को जोड़ती है बल्कि सोशल मीडिया पर भी फैन्स के लिए प्रेरणादायक है।
अब परिणीति का व्लॉगिंग की शुरुआत करना, उनके फैन्स के लिए एक और बड़ा तोहफा साबित होगा।
About Author
You may also like
जंग के खिलाफ जंग : हिंदुस्तान जिंक के नए एलॉय और भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर इकोनॉमिक्स
रील लाइफ से रियल लाइफ तक : जब टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने संभाली घायल ब्लॉगर के इलाज की जिम्मेदारी
हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज परियोजना : जब हुनर से गढ़ा जाता है नारी का स्वाभिमान
जिंक, ज़मीन और जन-कल्याण: कैसे हिंदुस्तान जिंक का स्वास्थ्य मॉडल खनन की पुरानी परिभाषा बदल रहा है
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
