उदयपुर। मध्य रेलवे द्वारा पुणे मण्डल पर सांगली-मिरज स्टेशन यार्ड के दोहरीकरण कार्य के कारण ब्लॉक किया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगीः-
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
- गाडी संख्या 16507, जोधपुर-बैंगलूरू एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 18.01.24 को जोधपुर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया पुणे-दौंड-सोलापुर-होटगी-गडग बाईपास-हुबली होकर संचालित होगी।
- गाडी संख्या 19668, मैसूरू-उदयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 18.01.24 को मैसूरू से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हुबली-गडग बाईपास-होटगी-सोलापुर-दौंड-पुणे होकर संचालित होगी।
- गाडी संख्या 16210, मैसूरू-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 18.01.24 को मैसूरू से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हुबली-गडग बाईपास-होटगी-सोलापुर-दौंड-पुणे होकर संचालित होगी।
About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
हिन्दुस्तान जिंक समर्थित घाटावाली माताजी FPC का टर्नओवर 3.03 करोड़ रुपए, ताज ग्रुप से गौअम का B2B टाई-अप
पर्दे के पीछे का उदयपुर : जब हर चौखट पर सजता है दरबारे-खास और किरदार बदलते हैं नकाब
सत्य निकेतन की शिक्षा-सुरंग : अठारह हज़ारी पिंजरे, कांपती नींवें और शोक संदेशों की मौसमी बारिश
