दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, परिवर्तित मार्ग पर रेलसेवाएं अहमदाबाद स्टेशन पर ठहराव करेगी

उदयपुर। पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मण्डल पर यात्री सुविधाओं की बढोतरी के क्रम में तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी एवं परिवर्तित मार्ग पर अहमदाबाद स्टेशन पर ठहराव करेगी।

  1. गाडी संख्या 22902, उदयपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 20.12.23, 22.12.23, 24.12.23 को उदयपुर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग चित्तौडगढ-रतलाम- वडोदरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया उदयपुर-हिम्मतनगर- असारवा-अहमदाबाद-वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अहमदाबाद स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  2. गाडी संख्या 22901, बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 19.12.23, 21.12.23 व 23.12.23 को बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग वडोदरा- रतलाम-चित्तौडगढ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-अहमदाबाद- असारवा-हिम्मतनगर- उदयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अहमदाबाद स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  3. गाडी संख्या 19668, मैसूरू-उदयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 21.12.23 को मैसूरू से रवाना होगी वह निर्धारित मार्ग वडोदरा-रतलाम-चित्तौडगढ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-अहमदाबाद-असारवा-हिम्मनगर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अहमदाबाद स्टेशन पर ठहराव करेगी।
(Visited 26 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply