दिल्ली। अफ़गानिस्तान की क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर कर दिया है। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया। अफ़गानिस्तान ने वर्ल्डकप में लगातार 14 मैच गंवाने के बाद जीत हासिल की है।
अफ़गानिस्तान की इंग्लैंड पर वनडे क्रिकेट में ये पहली जीत है।
अफ़ग़ानिस्तान की ओर से जीत के लिए मिले 285 रन के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 215 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड की टीम 40.3 ओवर ही खेल सकी।
वर्ल्ड कप के दिल्ली में खेले गए 13वें मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर अफ़ग़ानिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया। अफ़गानिस्तान की टीम 49.5 ओवर में 284 रन बनाकर आउट हो गई। अफ़ग़ानिस्तान के लिए ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 80 और इकराम ने 58 रन बनाए।
जवाब में इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज़ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। हैरी ब्रूक ने सबसे ज़्यादा 66 रन बनाए।
अफ़गानिस्तान के लिए राशिद ख़ान और मुजीब उर रहमान ने तीन तीन विकेट लिए।
अफ़ग़ानिस्तान को पिछले मैच में भारत के हाथों इसी मैदान पर आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
About Author
You may also like
नवरात्र के आध्यात्मिक मंच से सामाजिक चेतना का विमर्श: ‘दया नहीं, दिव्यांगजनों को बराबरी का हक मिले’
विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत बने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के कुलगुरु, उदयपुर में ही ज्वाइन किया
उदयपुर की रामलीला (डे 8) — इमोशन, ड्रामा और हनुमान जी का हाई-ऑक्टेन एक्शन!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के विवादित बयान के खिलाफ उदयपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
बाजार की पाठशाला : रिटायरमेंट के बाद चाहिए 50,000 रुपए की मासिक पेंशन? जानिए किस उम्र में कितना करना होगा निवेश
