
उदयपुर। गुजरात के अहमदाबाद में 16 अगस्त 2026 को आयोजित ‘ISKU इंडिपेंडेंस कराटे कप चैंपियनशिप-2026’ (ISKU Independence Karate Cup Championship 2026) में राजस्थान ISKU टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। प्रतियोगिता में राजस्थान के 21 कराटे खिलाड़ियों ने काता एवं कुमिते स्पर्धाओं में अपने-अपने आयु वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
काता और कुमिते में बिखेरी चमक
ISKU राजस्थान के सचिव सेंसई प्रफुल्ल सांवरिया ने बताया कि राज्य के खिलाड़ियों ने तकनीक, गति और अनुशासन का बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में राज्य का नाम रोशन किया।
पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची
दोहरे पदक विजेता: निर्भय चौहान (2 स्वर्ण), शम्स मकरानी (2 स्वर्ण), इजना कायनात (1 स्वर्ण, 1 रजत), जाग्रत शर्मा (1 स्वर्ण, 1 रजत), इनाया व्यास (1 स्वर्ण, 1 कांस्य), दिविशा राठौड़ (1 स्वर्ण, 1 कांस्य), गीतेंश कलाल (1 रजत, 1 कांस्य) और हिमाक्ष मेनारिया (1 रजत, 1 कांस्य)।
स्वर्ण पदक विजेता: हार्वी कुमावत, विक्की यादव, शैलेश औदिच्य, धानी सांवरिया, काश्वी चतुर्वेदी, अक्षी, यश्विका अनेजा, धृत जैन, भावी जांगिड़ और कियुश्का कुमावत।
रजत व कांस्य पदक विजेता: हर्षवर्धन भट्ट (रजत), नैशा टाटेर (रजत) और हर्षी कुमावत (कांस्य)।
मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम
सेंसई प्रफुल्ल सांवरिया ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के कड़े अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी राजस्थान का मान बढ़ाएंगे।
About Author
You may also like
अंतरिक्ष अब वैज्ञानिकों तक सीमित नहीं, युवाओं के सपनों का नया क्षितिज
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर उदयपुर के फोटोग्राफर्स की अनूठी पहल: मांझी के घाट पर किया पौधारोपण, लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प
जो प्रेम से भरा हो, वही अमीर : प्रशांत अग्रवाल
सवीना कृषि उपज मण्डी का कार्मिक 24 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, तत्कालीन सचिव के नाम पर वसूली जा रही थी बंधी
ले लो पार्षद का टिकट ले लो… हमसे लोगे तो सीधे मेयर बनोगे!
