
भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को 41 वर्षों से उचित राहत और पुनर्वास न मिलने के विरोध में चिंगारी ट्रस्ट द्वारा विश्व विकलांगता दिवस के मौके पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पीड़ितों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द उचित मुआवजा, स्वास्थ्य सुविधाएँ और पुनर्वास की मांग उठाई।
चिंगारी ट्रस्ट के पदाधिकारी बाल कृष्ण नामदेव ने कहा, देखिए, समय जरूर गुजरा है, मगर हमें उम्मीद है कि हम इंसाफ लेकर रहेंगे। क्योंकि उम्मीद के सहारे ही इंसाफ की लड़ाई लड़ी जाती है। आज जो गैस त्रासदी से पीड़ित हमारे साथ खड़े हैं, उनमें 60 साल से कम उम्र के बहुत कम लोग हैं। अधिकांश गैस पीड़ित 60 की उम्र पार कर चुके हैं, क्योंकि 41 साल तो वैसे ही इस त्रासदी को हो चुके हैं। हमारा संघर्ष जिंदा है, और हम सब मिलकर अपने हक के लिए सड़क पर और न्यायालय में लड़ाई जारी रखेंगे।”
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीड़ितों की पीढ़ियाँ बदल गईं, लेकिन न्याय आज भी दूर है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बचे हुए मामलों का जल्द निपटारा किया जाए और गैस प्रभावित परिवारों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधाएं और पेंशन योजनाएँ सुनिश्चित की जाएं।
About Author
You may also like
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उदयपुर में भव्य रोड शो…पार्षद उम्मीदवारों के साथ जुटी भीड़ यहां पढ़िए तस्वीरें
जयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 150 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी, देखें पूरी सूची
निकाय चुनाव 2026 : भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने की नियुक्तियां, अशोक सिंघवी को बनाया उदयपुर संभाग प्रभारी
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
