
जयपुर। राजस्थान में पेपर लीक के कारण विवादित 2021 की सब-इंस्पेक्टर भर्ती मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने चयनित अफसरों की आउट परेड और पोस्टिंग पर रोक लगा दी है। यह आदेश तब तक प्रभावी रहेगा जब तक मामले में अंतिम निर्णय नहीं आ जाता।

कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील हरेंद्र नील ने तर्क दिया कि स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप ने इस भर्ती को रद्द करने की सिफारिश की है और पुलिस मुख्यालय ने भी इस रिपोर्ट को स्वीकार किया है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कोर्ट से यह मांग की कि इस भर्ती को रद्द किया जाए और सही अंक पाने वाले उम्मीदवारों को न्याय मिले।
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला : अवध की बधाइयां, वृंदावन का रूपहला रंग और निम्बार्क मैदान में उतरा कौशल्या-नंदन
अण बोली उघापन: पुला में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भव्य गज यात्रा, 30 जोड़ों के संकल्प और शिव-पार्वती की आराधना से महका प्रांगण
उदयपुर : हिंदुस्तान जिंक के सामाजिक प्रयासों से 20 लाख से अधिक बालिकाओं और महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
उदयपुर में रामलीला : राम-कथा, वृंदावन की धूल और निम्बार्क मैदान में उतरा देवलोक
उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान में मुनि आदित्य सागर का सान्निध्य, कहा– व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य उसके कर्मों पर निर्भर
