
उदयपुर। बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम पर 9 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा उदयपुर होकर मानगढ़ धाम के लिए रवाना हो गए। सह-प्रभारी अमृता धवन भी साथ हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने डबोक एयरपोर्ट पर इन नेताओं का स्वागत किया। पंकज शर्मा ने रंधावा, डोटासरा एवं अमृता धवन का मेवाड़ी पगड़ी, सूत की माला एवं उपरणा पहनाकर अभिनन्दन किया। उदयपुर विधानसभा प्रभारी एवं पीसीसी सचिव असरार अहमद, अशोक तम्बोली, उमेश शर्मा, सुनील दाधीच, डॉ. संदीप गर्ग, पीराराम चौधरी, विक्रम मेघवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।
About Author
You may also like
अहमदाबाद में पकड़ी गई हाइब्रिड मारिजुआना की खेप के तार उदयपुर से जुड़े, गुजरात पुलिस की रडार पर राजस्थान का नेटवर्क
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में घिरे मेयर पारस सिंघवी : 272 भूखंड घोटाले से लेकर टूटी सड़कों पर बेबाकी से दिए जवाब, कहा— बीजेपी-संघ विचारधारा का व्यक्ति बेईमान नहीं हो सकता
प्री-प्रेस कांफ्रेंस न्यूज : उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित नेतृत्व की संयुक्त प्रेस वार्ता थोड़ी देर में : शहर के विकास पर क्या है विजन? आपके सवाल हमें भेजिए, हम मांगेंगे जवाब
