जयपुर। ऊर्जा राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर रविवार शाम को एस एम एस अस्पताल पहुंचे और यहां भर्ती कोटा के बच्चों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। श्री नागर ने इन बच्चों के परिजनों को आश्वस्त किया कि बच्चों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। कोटा के सकतपुरा में महाशिवरात्रि पर जुलूस में बिजली के तारों के संपर्क में आने से झुलसे 5 बच्चों को कोटा के एमबीएस अस्पताल से एस एम एस अस्पताल रेफर किया गया था।
ऊर्जा मंत्री ने इनमें से एक बच्चे की उपचार के दौरान दुखद मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना भी व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे में काल कवलित हुए मासूम बच्चे के परिजन को 5 लाख रुपए, जयपुर रेफर गंभीर रूप से झुलसे बच्चों को एक – एक लाख रुपए तथा कोटा में उपचाररत झुलसे बच्चों को 50 – 50 हजार रुपए की मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
About Author
You may also like
उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले में रिश्वत का खेल : SOG के एएसपी मुकेश सोनी को एसीबी ने हिरासत में लिया, दलाल उदयपुर में दो करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा
रिश्वत का यह कैसा नंगा नाच! पुलिस के नाम पर दो करोड़ की दलाली और उदयपुर में सुशासन का ढोल
सपनों को निगल गई अंधाधुंध रफ्तार : उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के 2 भावी डॉक्टरों की मौत, 2 जिंदगी और मौत से जूझ रहे
खनन के साथ हरित जीवन का संचार : हिंदुस्तान जिंक ने 1,105 हेक्टेयर बंजर भूमि को दिया नवजीवन
महफ़िल में जिनका ज़िक्र नहीं, वो ही चराग़ जलते रहे…बीजेपी में वो चराग कौन हैं पढ़िए हबीब की रिपोर्ट
