अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन कर लौटे
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार सायं को मंत्रिपरिषद् के सदस्यों, सांसदों एवं विधायकों के साथ अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन कर जयपुर लौटे।
इस दौरान उनके जयपुर एयरपोर्ट आगमन पर सैकडों की संख्या में आमजन ने माला पहनाकर एवं फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आमजन का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि अयोध्या की पवित्र भूमि पर भव्य मंदिर में श्री रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या में भगवान रामलला के टेंट में दर्शन किए थे, अब भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।
इस दौरान राजस्थान सरकार के मंत्रिगण, सांसदगण, विधायकगण, मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारीगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले में रिश्वत का खेल : SOG के एएसपी मुकेश सोनी को एसीबी ने हिरासत में लिया, दलाल उदयपुर में दो करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा
रिश्वत का यह कैसा नंगा नाच! पुलिस के नाम पर दो करोड़ की दलाली और उदयपुर में सुशासन का ढोल
सपनों को निगल गई अंधाधुंध रफ्तार : उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के 2 भावी डॉक्टरों की मौत, 2 जिंदगी और मौत से जूझ रहे
खनन के साथ हरित जीवन का संचार : हिंदुस्तान जिंक ने 1,105 हेक्टेयर बंजर भूमि को दिया नवजीवन
महफ़िल में जिनका ज़िक्र नहीं, वो ही चराग़ जलते रहे…बीजेपी में वो चराग कौन हैं पढ़िए हबीब की रिपोर्ट
