उदयपुर। उदयपुर में थाना टीडी पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर गिरोह के सरगना समेत दो जनों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने सात महंगी पावर बाइक्स भी बरामद की है, जिनकी बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपए है।
उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि 9 जनवरी की रात टीडी थाना क्षेत्र के कगरा पदुणा निवासी बंशीलाल की बाइक घर से चोरी हो जाने की रिपोर्ट पर एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा व सीओ कैलाश कुंवर के सुपरविजन में एसएचओ फैली राम मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से चोरी की बाइक सहित आरोपी वीरेंद्र डामोर निवासी गोगला थाना झाडोल को गिरफ्तार किया था।
एसपी गोयल ने बताया कि वीरेंद्र से अनुसंधान के बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना लालू राम उर्फ ललित पुत्र रमेश निवासी सरूपाल फला खेड़िया थाना टीडी व साथी जितेंद्र मीणा पुत्र लक्ष्मण मीणा निवासी पडूणा फला उपलाखेड़ा थाना टीडी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर सात महंगी मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपए है, जप्त की गई है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने ये मोटरसाइकिल उदयपुर और सलूंबर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से चुराना कबूला है। इनसे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। जिसमे वाहन तथा अन्य चोरियों के खुलने की संभावना है।
—————
About Author
You may also like
कन्हैयालाल हत्याकांड : अपराध की प्रकृति आतंकी कृत्य, लंबी हिरासत जमानत का आधार नहीं—राजस्थान हाईकोर्ट का विधि-सम्मत विश्लेषण
एशियाड के मैदान पर तिरंगे का स्वर्णिम परचम: भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से रौंदकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड, अभिषेक और तिलक की आतिशी पारियों ने ढाया कहर
गुलाब बाग : शहर की धड़कनों में महकती यादें, उम्र की शाम और एक वादा, मेयर-डिप्टी मेयर व पार्षदों का सम्मान
जयपुर में राडो की ढाई करोड़ की सनसनीखेज डकैती!
34 हज़ार फीट पर भारतीय संस्कार और शौर्य : जब कैप्टन स्मित के अदम्य साहस के आगे नतमस्तक हुई दुनिया
