– देश में सत्य, शांति और अहिंसा की भावना बढ़े, यही हमारी सोच
– मुख्यमंत्री ने कहा- अब राजस्थान का युवा बना ‘गांधीमय‘
जयपुर-उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश के तनाव भरे माहौल में महात्मा गांधी जी के संदेशों का बड़ा महत्व है। उनके मूल्यों एवं सिद्धांतों पर चलकर ही शांति व अहिंसा की स्थापना संभव है। हमें इसी राह पर आगे बढ़ते हुए लोकतंत्र को अधिक मजबूत बनाना होगा और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभानी होगी।
गहलोत ने मंगलवार को बिड़ला सभागार में शांति एवं अहिंसा विभाग के राजस्थान गांधी दर्शन प्रशिक्षणार्थी सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के जरिए हर व्यक्ति को प्रशिक्षण देने का कारवां अब नहीं रूकना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन प्रशिक्षणार्थी ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। ये प्रशिक्षणार्थी राजस्थान के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि देश में सत्य, शांति और अहिंसा की भावना बढ़ें, इसी सोच पर राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति और अहिंसा से ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा कायम रह सकता है। यही हमारी संस्कृति का मूल आधार भी है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को गांधीजी के विचारों से जुड़ना चाहिए। गांधीजी की जीवनी ‘सत्य के प्रयोग’ का अध्ययन हर व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों में तनावपूर्ण माहौल है, लेकिन भारतीय संविधान में गांधीजी की भावना निहित होने से भारत आज भी अखंड और मजबूत है।
विभाग बनाने वाला राजस्थान एकमात्र राज्य
गहलोत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के संदेश घर-घर में पहुंचाने की दिशा में देश में पहली बार राजस्थान में शांति एवं अहिंसा विभाग खोला गया। विभाग द्वारा गांधी दर्शन प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को गांधीजी के सिद्धांतों से अवगत कराया जा रहा है। इन्हीं का नतीजा है कि आज युवा वर्ग गांधीजी के बताए रास्ते पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जयपुर में गांधी संग्रहालय भी अपनी तरह का विशिष्ट संग्रहालय बन रहा है, जहां गांधी जीवन और उनके कार्यों को जानने के अवसर मिलेंगे।
इसी कड़ी में महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज और जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ भी आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही विधानसभा में गांधी वाटिका न्यास, जयपुर विधेयक-2023 पारित हुआ। इसके जरिए भी गांधी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वे गांधी दर्शन के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर में पहुंचाए। इससे पात्र व वंचितों को लाभ सुनिश्चित हो सके।
बिड़ला सभागार में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, शांति एवं अंहिसा निदेशालय के निदेशक श्री मनीष शर्मा, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज के निदेशक प्रो. बी.एम. शर्मा, गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री कुमार प्रशांत, गांधीवादी श्री मनोज ठाकरे, विभाग के शासन सचिव श्री नरेश कुमार ठकराल सहित उदयपुर, भरतपुर, बीकानेर और कोटा संभाग से आए प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। सभागार में बुधवार के जोधपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
About Author
You may also like
खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति उदयपुर के विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का उत्साह
स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उदयपुर का गौरव : नगर निगम के कार्यवाहक जमादार जुम्मा खान ने जीता कांस्य पदक
तीन सदियों की अटूट आस्था का महाकुंभ : कुमावतपुरा में श्री चारभुजानाथ मंदिर की 300वीं वर्षगांठ पर भक्ति के रंग में डूबी झीलों की नगरी
17वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट में मेवाड़ के नन्हे सितारों का स्वर्णिम प्रदर्शन : हरितराज सिंह मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीता प्रथम स्थान
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि: बच्चेदानी से 35 गांठें (फाइब्रॉइड) निकालकर बचाया गर्भाशय; जटिल ‘मल्टीपल मायोमेक्टॉमी’ सर्जरी से महिला को मिला मां बनने का नया अवसर
