जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (3 मई) पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि मीडिया को हमारे यहां लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना गया है। मीडिया आम जन को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही कर्तव्यों के लिए सजग करता है। उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता ही संवैधानिक अधिकार एवं मानवाधिकारों को सुनिश्चित करने का बड़ा आधार है।
राज्यपाल ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों के लिए शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों के साथ लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में कार्य करने का आह्वान किया है।
राजेश/रवीन्द्र
About Author
You may also like
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का महाछापा : दीवारों और पैकेटों से निकला 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 15 संपत्तियों के दस्तावेज
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
