जयपर। सहकारिता विभाग की शासन सचिव श्रीमती शुचि त्यागी ने राज्य सरकार की योजनाओं एवं विभागीय निर्देशों की समयब़द्ध पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं जिससे आमजन को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करें। श्रीमती त्यागी ने मंगलवार को सहकार भवन में सभी अनुभागों में राजकाज के माध्यम से पत्रावलियों के निस्तारण की प्रक्रिया की संबंधित कार्मिकों की बैठक में पत्रावलियों का समयबद्ध निरीक्षण कर उनके त्वरित निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यालय पद्धति के अनुसार सभी कार्मिकों द्वारा डेली डायरी संधारित की जाये ताकि उनके द्वारा प्रतिदिन किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की जा सके। शासन सचिव ने दैनिक रूप से प्राप्त पत्रों को स्केन कर उन्हें संबधित फंक्शनल अधिकारी के इलेक्ट्रोनिक ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये, साथ ही कार्यालय से प्रेषित किये जाने वाले पत्रों को ई-डॉक द्वारा भेजे जाने के निर्देश दिये ताकि पत्र प्रेषण में लगने वाले समय को कम किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिये उनकी मॉनिटरिंग की जाए। सभी कार्मिक एवं अधिकारी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण एवं दैनिक कार्य के प्रति जवाबदेहता निर्धारित करें। सभी पत्रावलियों को राज-काज के माध्यम से ई-फाईल द्वारा जल्द निस्तारण करना सुनिश्चित करें। काम में नहीं आ रहे पत्रावलियां एवं रिकार्ड का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान रजिस्ट्रार सहकारिता श्रीमती अर्चना सिंह, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) श्री राजीव लोचन शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
About Author
You may also like
-
जब बेजुबान की दस्तक बनी जिंदगी की पुकार : दर्द से तड़पते पक्षी ने खुद अस्पताल पहुंचकर मांगी मदद
-
भिवाड़ी की वो काली सुबह : जहां धुएं के गुबार में दफन हो गईं सात परिवारों की खुशियां, कंकाल बने अपनों को थैलियों में बटोरता दिखा प्रशासन
-
जमीअतुल कुरैश की राष्ट्रीय कांफ्रेंस में जुटे देशभर के स्कॉलर्स : विभिन्न क्षेत्रों की ख्याति प्राप्त प्रतिभाओं को किया सम्मानित
-
उदयपुर के सिटी पैलेस में गूंजी प्रतिध्वनियां : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया अफ्रीकी अनुष्ठानिक कला प्रदर्शनी का आगाज़
-
उदयपुर : डबल इंजन सरकार ने आदिवासियों के खिलाफ छेड़ रखा है अघोषित युद्ध — वृंदा करात