चंडीगढ़। हरियाणा बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया है कि नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और वे हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

बीजेपी विधायक सुभाष सुधा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
बीजेपी के एक और विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा,” नायब सिंह सैनी हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सारे विधायक अब गवर्नर से मिलने जा रहे हैं।
मंगलवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरी कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है. हरियाणा में बीजेपी और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने मिलकर सरकार बनाई थी। दुष्यंत चौटाला हरियाणा के डिप्टी सीएम बने थे। जेजेपी और बीजेपी के बीच गठबंधन टूटने की बात कही जा रही है।
इसके बाद ही मुख्यमंत्री ने इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, बीजेपी ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है।
कांग्रेस नेता और हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन को स्वार्थ के लिए बनाया गठजोड़ कहा है।
About Author
You may also like
झीलों की नगरी में फिर सजा ‘पर्यटन सुरक्षा’ का तमाशा : फीते कटने से नहीं, जवाबदेही तय होने से सुरक्षित होते हैं सैलानी
उदयपुर की रामलीला : इमोशन, ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन का परफेक्ट ब्लेंड, जटायु के बलिदान ने खींचे दर्शकों के आंसू
तकनीक जब इंसान की सहूलियत बने: हिंदुस्तान जिंक और उबर का यह साझा कदम भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लिए एक नजीर
मेवाड़ की माटी में सत्ता की चौसर: जब पंचायत के अखाड़े में दांव पर लग जाए दिग्गजों की चौधराहट
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
