-सचिवालय परिसर को चार चाँद लगा रहे हैं 10 प्रजातियों के गुलाब
जयपुर। रंग-बिरंगे पुष्प किसी भी परिसर की सुन्दरता में चार चाँद लगा देते हैं और उनकी भीनी महक किसी भी व्यक्ति के मन को आनंद से प्रफ्फुलित कर सकती है।
इन दिनों शासन सचिवालय का उद्यान हर साल की तरह विविध रंगों के पुष्पों से महक रहा है। पिटुनिया, साल्विया, डहेलिया, पैन्जी, डायन्थस, फलोक्सम, बरबीना, केलेन्डूला, मेरीगोल्ड, बिगोनिया, लार्कस्पर, क्राईसेंथिमम, बोगनबीलिया, आइसप्लान्ट, पनसेटिया जैसी किस्मों के विविध रंगों से लबरेज 40 तरह की फुलवारियां यहां रंग बिखेर रही हैं। यहां गुलाब की दस से भी ज्यादा किस्में हैं, जिनके सुरभित फूलों की रंगबिरंगी छटा भी देखते ही बनती है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक(उद्यान) श्री सुरेश नारायण शर्मा ने बताया कि इन दिनों 40 से अधिक फुलवारियां एवं 10 किस्मों के गुलाब शासन सचिवालय उद्यान को सुशोभित किये हुए है और आगंतुकों को आकर्षित व आनंदित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान रोज सोसाइटी द्वारा हाल ही में आयोजित रोज शो-2024 में भी शासन सचिवालय उद्यान को उत्कृष्ट श्रेणी की फुलवारी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम की फुलवारी की तैयारियां भी आरंभ हो चुकी हैं।
फूलों से गुलजार इन फुलवारियों का रख-रखाव कार्मिक विभाग के निर्देशों पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की उद्यान शाखा द्वारा करवाया जा रहा है।
About Author
You may also like
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
पर्दे के पीछे : 272 भूखंडों का सिंडिकेट और दो करोड़ का हफ्ता
