अंग्रेजी शराब व बीयर के 168 कार्टन बरामद
राजसमंद। जिले की दिवेर थाना पुलिस की टीम ने बुधवार रात थाने के सामने की गई नाकाबंदी में एक हरियाणा नंबर के ट्रक से विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब व बीयर के 168 कार्टन जप्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर कूलर की आड़ में शराब की तस्करी कर रहे थे।
एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार पारीक व सीओ राजेंद्र सिंह के सुपरविजन में बुधवार रात दिवेर थानाधिकारी भवानी शंकर मय टीम द्वारा थाने के सामने नेशनल हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था।
इसी दौरान एक हरियाणा नंबर के ट्रक को रुकवाया गया। ट्रक में बैठे चालक व खलासी पुलिस को देख घबरा गए। सन्दिग्ध लगने पर कंटेनर के पीछे सील लगे गेट को खुलवाकर चेक किया तो खाकी रंग के कार्टूनों में कुलर भरे हुए थे। कूलर के कार्टूनों के पीछे रखे कट्टों में पंजाब निर्मित विभिन्न ब्रांड की शराब व बीयर की 168 पेटियां रखी हुई थी।
शराब की पेटियां एवं ट्रक जप्त कर पुलिस ने आरोपी चालक सोहन सिंह सुजावत पुत्र लाल सिंह (35) निवासी बालोतो की गवार थाना भीम जिला राजसमंद व खलासी नारायण सिंह रावत पुत्र राजू सिंह (25) निवासी रघुपुरा थाना भीम जिला राजसमंद को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
थाना पुलिस की टीम गिरफ्तार अभियुक्तों से शराब कहां से लाये व किस को देने जा रहे थे आदि के संबंध में विस्तृत अनुसंधान कर रही है।
———–
About Author
You may also like
पर्दे के पीछे : मंझे हुए डायरेक्टर की फ्लॉप ‘शो-रील’ बनता लेकसिटी का मेला
जंग के खिलाफ जंग : हिंदुस्तान जिंक के नए एलॉय और भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर इकोनॉमिक्स
शाम ज़रा-सी गुलाबी क्या हुई, उदयपुर ने अपनी पुरानी शॉल उतारकर सुरों की चादर ओढ़ ली
पुस्तक विमर्श व समीक्षा: जब भूगोलवेत्ता की दृष्टि ने रचा काव्य का आईना—’प्रकृति के प्रतिबिंब’
टाउनहॉल में जब सियासत की नब्ज पर चला हास्य का नश्तर : गौरव गुप्ता ने जब पार्षदों से पूछा कमीशन का हिसाब, तो लोटपोट हुआ उदयपुर
