-राज्यपाल मिश्र से कुशलगढ़ क्षेत्र की आदिवासी आत्मनिर्भर महिलाओं ने मुलाकात कर अपने अनुभव सुनाए
जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में आदिवासी क्षेत्र कुशलगढ़ में घरेलू उद्योग धंधों, सिलाई कढ़ाई, मेंहदी प्रशिक्षण और अन्य स्थानीय कार्यों के स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनी महिलाओं ने मुलाकात की। राज्यपाल ने जनजातीय क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण के प्रयासों की सराहना की।
राज्यपाल श्री मिश्र ने आदिवासी क्षेत्र में कार्य कर रही इन महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों को रुचि लेकर सुना तथा कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता से ही जनजातीय क्षेत्रों का तेजी से विकास हो सकता है।
कुशलगढ़ और आस पास के आदिवासी क्षेत्र की इन महिलाओं ने राज्यपाल श्री मिश्र को बताया कि कैसे स्थानीय संसाधनों, सिलाई, मेंहदी, कंप्यूटर आदि का सुनियोजित प्रशिक्षण लेकर उन्होंने गांवों में अपनी दुकान खोली, बाजार में उत्पाद बेच रही हैं और अन्य रोजगार गतिविधियों से तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने अपने उत्पाद भी राज्यपाल श्री मिश्र को दिखाए। ‘प्रतिध्वनिष्‘ संस्थान की सचिव डॉ. निधि जैन ने आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं की आत्मनिर्भरता की ‘सखी‘ योजना के बारे में भी राज्यपाल श्री मिश्र को बताया तथा स्वरोजगार के ऐसे प्रयासों में सहयोग के लिए आग्रह किया।
राज्यपाल मिश्र ने महिला सशक्तीकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए जनजातीय क्षेत्रों में स्थानीय स्तर के लघु और कुटीर उद्योगों से जुड़ी उद्यमिता विकास के और अधिक प्रयास किए जाने पर जोर दिया।
About Author
You may also like
सादगी की मिसाल : उदयपुर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, PM की अपील पर 14 की जगह सिर्फ 4 गाड़ियों के काफिले में चले
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती : उदयपुर संभाग से 8 हजार लोग दिल्ली रवाना, लाल किला मैदान में जुटेगा देश का जनजातीय समाज
1500 वर्षों के शौर्य, स्वाभिमान और जीवंत विरासत का प्रामाणिक दस्तावेज़ — महाराणा
उदयपुर में छिपकर रह रहा था शातिर ठग : AI से फर्जी ID बना मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिलाओं को ठगने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार
राजस्थान राज्यसभा चुनाव : मेवाड़ के कद्दावर नेता डॉ. सीपी जोशी रेस में सबसे आगे, बिना लॉबिंग आलाकमान की बने पहली पसंद, खोड़निया भी दौड़ में शामिल
