राज्य सभा निर्वाचन -2024 : सोनिया गांधी ने विधानसभा में दाखिल किया एक नामांकन पत्र

जयपुर। राजस्थान से राज्य सभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए बुधवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से श्रीमती सोनिया गांधी ने रिटर्निंग ऑफिसर श्री महावीर प्रसाद शर्मा को नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। श्रीमती गांधी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, सांसद श्री राहुल गांधी, विधायक श्री गोविन्द सिंह डोटासरा एवं श्रीमती प्रियंका गांधी मौजूद थे। श्रीमती गांधी ने 4 नामांकन पत्र दाखिल किये। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने उम्मीदवार श्रीमती गांधी को शपथ दिलायी।

(Visited 38 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply