जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महानिदेशक पुलिस श्री यू आर साहू द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।
महानिरीक्षक पुलिस कानून एवं व्यवस्था श्री गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले डीजीपी श्री साहू द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद रामधुनी व गांधीजी के प्रिय भजनों का गान हुआ। प्रातः 11:00 डीजीपी सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर महानिदेशक डॉ रविप्रकाश मेहरडा, श्री राजीव शर्मा व राजेश निर्वाण एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सर्वश्री एस सेंगाथिर, संजीव अग्रवाल, बिनीता ठाकुर, गोविंद गुप्ता, बिपिन पांडे, हवा सिंह घुमरिया, अनिल पालीवाल, सुनील दत्त, सचिन मित्तल, संजीब कुमार नार्जरी सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
About Author
You may also like
जयपुर : अलंकार पीजी कॉलेज में 51वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का समापन
पीएम आवास ग्रामीण, अटल प्रगति पथ और अटल ज्ञान केंद्रों का काम गुणवत्ता के साथ समय पर हो पूरा: सीएम भजनलाल शर्मा
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 : भाजपा ने प्रत्याशियों को जारी किया कड़ा निर्देश, 28 सितंबर तक चुनाव खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य
लोकतंत्र का चीरहरण : सत्ता की हनक, पुलिस की लाठी और बिकाऊ राजनीति का तांडव
उदयपुर नगर निगम महापौर चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 16 सितंबर से शुरू होंगे नामांकन
