जयपुर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र स्थित नोएडा के यमुना भवन में बुधवार को ऊपरी यमुना समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान की तरफ से राजस्थान के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत और राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने हिस्सा लिया।
बैठक के बाद मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि ऊपरी यमुना समीक्षा समिति की बैठक में राजस्थान, हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के हिस्से में आने वाले यमुना नदी के पानी से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाती है और इसी कड़ी में आज आयोजित हुई इस बैठक में चारों राज्यों के मंत्रियों और अधिकारियों के बीच केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि चूंकि अब जल्द ही गर्मी का सीजन आने वाला है इसलिए नदी जल संसाधनों के किफायती उपयोग हेतु चारों राज्यों को सामंजस्य के साथ काम करना जरूरी है इसलिए इस समीक्षा बैठक में सभी हिस्सेदारों ने इस पक्ष पर जोर दिया कि यमुना नदी के पानी का उपयोग और उसकी स्वच्छता पर सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। श्री रावत ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही यमुना नदी के ताजेवाला हैड से राजस्थान को मिलने वाले पानी को लेकर हरियाणा के साथ जो समझौता हुआ है उससे राजस्थान के कई जिलों को जल्द ही पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए श्री रावत ने केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा नोएडा में नव निर्मित यमुना भवन का भी उद्घाटन भी किया।
About Author
You may also like
-
ईरान-इजरायल युद्ध का 16वां दिन – क्षेत्रीय महाविनाश की ओर बढ़ते कदम
-
चुनावी शंखनाद : 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 17.4 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला; 4 मई को आएंगे नतीजे
-
कामों में देरी पर सख्त हुए विधायक जैन, यूडीए को दिए तेज़ी से काम पूरा करने के निर्देश, बोहरागणेशजी पार्किंग इसी माह, मस्तान बाबा क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाने को कहा
-
चुनावी शंखनाद : 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान आज, चुनाव आयोग शाम 4 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
-
वैश्विक विश्लेषण : कयामत की ओर मध्य-पूर्व, ट्रंप की शॉरलाइन रणनीति और क्षेत्रीय युद्ध का विस्तार