
संभागीय आयुक्त ने जारी किए आदेश
19 अगस्त को रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगा आदेश
उदयपुर। स्कूली बच्चों के विवाद के बाद उदयपुर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर की गई नेटबंदी 24 घंटे और बढ़ा दी गई हैं। 16 अगस्त रात 10 बजे से निलंबित की गई इंटरनेट सेवाएं अब 19 अगस्त रात 10 बजे तक बाधित रहेंगी। संभागीय आयुक्त श्री राजेंद्र भट्ट ने रविवार शाम को इस आशय के आदेश जारी किए।
संभागीय आयुक्त श्री भट्ट ने जारी आदेश में कहा कि जिला मजिस्टेªट तथा पुलिस अधीक्षक ने सांप्रदायिक सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर इंटरनेट सेवाएं स्थगित रखने की सिफारिश की है।
इसे दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने उदयपुर शहर, बेदला, बड़गांव, बलीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढीकली, भुवाणा क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं 19 अगस्त को रात 10 बजे तक स्थगित रखी जाएंगी।
About Author
You may also like
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का महाछापा : दीवारों और पैकेटों से निकला 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 15 संपत्तियों के दस्तावेज
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
